{"_id":"59ff4ec44f1c1b79548bb3f5","slug":"charged-with-police-in-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":" असलहों के साथ पुलिस गिरफ्त में आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहों के साथ पुलिस गिरफ्त में आरोपी
mahoba
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
असलहों के साथ पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
कबरई (महोबा)। ग्राम गहरा में फायरिंग कर दहशत फैलाने और जानलेवा हमले के तीनों आरोपियों को पुलिस ने असलहों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फायरिंग मामले में त्वरित कार्रवाई से अपराधियोें में दहशत है।
कबरई थाना क्षेत्र केे ग्राम गहरा निवासी वीरेंद्र पुत्र रामदास ने शनिवार की रात घर में आकर फायरिंग कर दहशत फैलाने और जानलेवा हमले की रिपोर्ट गांव के तीन दबंगों साहिब सिंह, श्यामू व चुनबाद के खिलाफ दर्ज कराई थी। एसपी एन कोलांची ने थानाध्यक्ष बलजीत सिंह को तत्काल मौके पर जाकर कार्रवाई के निर्देश देकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी को कहा था।
थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए श्यामू सिंह, साहिब सिंह, चुनबाद को उटियां मोड़ से एक 12 बोर देशी बंदूक, एक अदद तमंचा देशी, एक रिवाल्वर 32 बोर एवं कारतूसों सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष बलजीेत सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर फायरिंग जैसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया है। गहरा मामले में एसआई आरपी सिंह, संजय कुमार यादव, चंद्रशेखर कांस्टेबिल रंधीर सिंह, बलवंत कुमार, अनूप दुबे, शिवचंद्र की टीम बनाई गई थी।