{"_id":"579e34ca4f1c1bde762b8c06","slug":"burglars-carried-50-thousand-properties","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने उड़ाई 50 हजार की संपत्ति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने उड़ाई 50 हजार की संपत्ति
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sun, 31 Jul 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना खरेला के ग्राम परथनिया में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया और घर में रखे 10 हजार रुपये नकद व सोने चांदी के जेवरात सहित करीब 50 हजार की संपत्ति पर हाथ साफ कर रफूचकर हो गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना खेरला में दे दी है। ग्राम परथनिया निवासी रूपकुमार पुत्र झल्लू कुशवाहा रोजना की तरह खाना खाकर परिवार के साथ घर पर
सो गया। तभी चारों ने घर के मुख्य द्वार की कुंडी काटकर मकान के अंदर प्रवेश किया और फिर कमरे के अंदर जाकर बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे 10 हजार रुपये नकद और सोने चांदी के आभूषण सहित करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गए। सुबह जब परिजन जागे तो कुंडी टूटी व सामान बिखरा देखा तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना खरेला में देकर चोरी के खुलासे की मांग की है।