फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Action on two revenue workers on negligence in disaster relief

आपदा राहत में लापरवाही पर दो राजस्व कर्मियों पर कार्रवाई

Sat, 17 Feb 2018 11:44 PM IST
mahoba
mahoba Updated Sat, 17 Feb 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
महोबा। ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में डीएम ने दो राजस्व कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश एसडीएम को दिए है। वहीं कार्य में लापरवाही पर तहसीलदार व नायब तहसीलदार चरखारी की जमकर क्लास ली।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम  सहदेव कुमार ने तहसील चरखारी का निरीक्षण किया।  तहसीलदार व नायब तहसीलदार की क्लास लगाई। इसके अलावा राजस्व लिपिक व रजिस्ट्रार कानूनगो अखलेंद्र कुमार सक्सेना पर कार्रवाई के निर्देश एसडीएम को दिए है। कहा कि राहत कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। तहसील चरखारी में सिर्फ 18 गांव ही प्रभावित हैं, फिर भी कार्य में शिथिलता बरती जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने तहसीलदार को टीम बनाकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि प्रभावित किसानों के खाते में जल्द से जल्द पैसा पहुंचाएं। सरकार से 24 घंटे के अंदर पैसा रिलीज किया गया है। इसलिए हमें इस कार्य में देरी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार तहसील कुलपहाड़ के निरीक्षण में संतोषजनक कार्य पर उन्होंने उपजिलाधिकारी राजेश यादव, तहसीलदार अरुण कुमार सक्सेना के कार्य की सराहना की। साथ ही कहा कि कोई भी किसान राहत से छूटने न पाये। निरीक्षण के दौरान सूचना अधिकारी सतीश कुमार यादव के अलावा तहसील के तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed