फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Abduction accused raped and bound on railway track, cut off hand

दुष्कर्म के आरोपी को अगवा कर रेलवे ट्रैक पर बांधा, हाथ कटा

Wed, 16 May 2018 11:23 PM IST
mahoba
mahoba Updated Wed, 16 May 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
कुलपहाड़ महोबा। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक में ग्राम लाडपुर के समीप दबंगों ने आरोपी युवक को अगवा कर रेलवे ट्रैक पर जंजीर से बांध दिया और भाग निकले। ट्रेन की चपेट में आने से आरोपी युवक का एक हाथ कट गया। गंभीर हालत में परिजन उसे मेडिकल कालेज झांसी ले गए हैं। घायल युवक पर किशोरी से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष पनवाड़ी बलजीत सिंह को घटना की जांच के लिए झांसी भेजा है।  
विज्ञापन

थाना पनवाड़ी के ग्राम जखा निवासी संतोष राजपूत पुत्र रामस्वरूप राजपूत ने 10 दिन पूर्व घर में घुसकर गांव की 13 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी कर दी थी। पीड़िता की मां ने 8 मई को घटना की रिपोर्ट थाना पनवाड़ी में आरोपी संतोष के खिलाफ दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हो गया था। 10 मई को आरोपी के परिजनों ने थाना पनवाड़ी पुलिस को सूचना देकर संतोष को अज्ञात लोगों द्वारा अगवा कर लिए जाने का आरोप लगाया था। पुलिस संतोष की तलाश कर रही थी। इधर 14 मई को एसडीएम कोर्ट में किशोरी के बयानकराए गए। जिसमें दुष्कर्म की बात सामने आने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे की धाराओं में दुष्कर्म की धारा की बढ़ोत्तरी कर दी थी।  
विज्ञापन

मंगलवार की रात 9 बजे झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक में लाडपुर के समीप अज्ञात लोगों ने युवक को ट्रैक पर लोहे की जंजीर से बांध दिया और भाग निकले। कुछ समय बाद संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से संतोष की कलाई कट गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल संतोष ने घटना की सूचना मोबाइल फोन से परिजनों और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज झांसी ले गए। परिजनों का आरोप है कि अपहरणकर्ता संतोष को जान से मारने की नीयत से रेलवे ट्रैक में बांध गए थे। ट्रेन आने पर उसका हाथ कट गया। परिजनों का आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व थाना पनवाड़ी में संतोष का अपहरण हो जाने की तहरीर दी गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। उधर पुलिस अधीक्षक एन कोलांची का कहना है कि मामला संदिग्ध है। पूरी घटना की जांच कराई जाएगी। थानाध्यक्ष पनवाड़ी को झांसी भेजा गया है। घायल युवक से जानकारी के बाद ही मामले की सत्यता सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed