फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   20-year sentence to the miscreant

दुष्कर्मी को 20 साल की सजा

Wed, 20 Dec 2017 11:12 PM IST
महोबा
महोबा Updated Wed, 20 Dec 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
20-year sentence to the miscreant
डेमो फोटो - फोटो : डेमो फोटो
अपर जिला सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) गजेंद्र कुमार ने बुधवार को दुष्कर्म के मामले में आरोप सिद्ध होने पर 20 साल की सजा सुनाई। साथ ही एक हजार रुपये जुर्माना लगाया। उसे पुलिस हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी के माता पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। वह अपने चाचा हनुमंत के घर में रहती है।


एक अक्टूबर 2015 को शाम पांच बजे किशोरी अपने घर में दीया बाती कर चाचा हनुमंत के घर जा रही थी। रास्ते में गांव के ही मुन्नी लाल और नाबालिग लड़का उसे घसीटकर पास में बने बाड़े में ले गए। यहां पर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। किशोरी के पिता ने गांव के ही मुन्नी लाल के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा श्रीनगर थाने में दर्ज कराया था।
विज्ञापन



न्यायाधीश ने दोनों पक्षों के गवाह और बहस सुनने के बाद मुन्नी लाल को दुष्कर्म का दोषी ठहराते हुए उसे 20 साल की सजा सुनाई। साथ ही एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना अदा न करने पर तीन माह की अतिरिक्त सजा सुनाई जाएगी। मुकदमे की पैरवी सरकार पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता इंद्रपाल यादव ने की। अदालत ने दुष्कर्मी को जेल भेज दिया। वहीं दूसरे आरोपी का मामला किशोर न्यायालय में  विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed