फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   देह व्यापार में शामिल दो महिलाओं सहित चार को कारावास

देह व्यापार में शामिल दो महिलाओं सहित चार को कारावास

Tue, 04 Sep 2018 09:56 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
देह व्यापार में शामिल दो महिलाओं सहित चार को कारावास

विज्ञापन
महोबा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शोभनाथ सिंह ने देह व्यापार के मामले में दो महिलाओं और दो पुरुष को संलिप्त पाए जाने पर दो महिलाओं समेत चार लोगों को तीन-तीन साल की सजा सुनाई। साथ ही एक-एक हजार रुपये का जुर्माना ठोंका। जुर्माना अदा न करने पर 15 दिन की अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी पड़ेगी।
कबरई कस्बे में देह व्यापार चलने की शिकायत पर पुलिस ने 28 मार्च 2004 को एक स्थान पर छापामार कार्रवाई की। जहां से राजकुमारी, रानी, गुड्डू उर्फ रवि और कमलेश को देह व्यापार में संलिप्तता पाए जाने पर चारों के खिलाफ थानाध्यक्ष आर पी राही ने 28 मार्च 2004 को ही मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की विवेचना सीओ एनपी सिंह ने की थी। इसके बाद चार्जशीट अदालत में पेश कर दी गई।
विज्ञापन

न्यायाधीश ने उक्त चारों लोगों को देह व्यापार में संलिप्तता का दोषी ठहराते हुए चारों को तीन-तीन साल की सजा सुनाई। इस मुकदमे की पैरवी सरकार पक्ष की ओर एपीओ प्रदीप कुमार ने की। उन्होंने बताया कि अदालत ने गुड्डू उर्फ रवि, कमलेेश, राजकुमारी और रानी को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। साथ ही एक-एक हजार रुपये का जुर्माना भी ठोंका। जुर्माना अदा न करने पर 15-15 दिन की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। अदालत ने चारों लोगों को पुलिस हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देह व्यापार में शामिल दो महिलाओं सहित चार को कारावास
-अदालत ने दोषियों को पुलिस हिरासत में भेजा जेल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed