फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   अवैध संबंध के शक में युवक को कुल्हा़ी से काट डाला

अवैध संबंध के शक में युवक को कुल्हा़ी से काट डाला

Wed, 25 Jul 2018 10:20 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
अवैध संबंध के शक में युवक को कुल्हा़ी से काट डाला
महोबा। कोतवाली चरखारी के ग्राम लुहारी में पत्नी से अवैध संबंध के शक में ग्रामीण ने गांव के एक युवक की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली चरखारी में हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। मृतक के घर में रोना पीटना मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम लुहारी निवासी राजेश गोस्वामी (35) पुत्र महेश गोस्वामी खेती करता था। उसका अक्सर गांव के ही रामपाल राजपूत के घर आना जाना होता था। रामपाल राजपूत को अपनी पत्नी और राजेश गोस्वामी के बीच अवैध संबंधों का शक था, जिससे वह राजेश गोस्वामी से बुराई मान बैठा और मंगलवार की रात को घर के दरवाजे पर सो रहे राजेश गोस्वामी पर धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी। ग्रामीण की चीख पुकार सुनकर परिजनों को बाहर आता देख हमलावर भाग गया। मृतक के एक पुत्र अनुज (10) और दो पुत्री शिवानी (6) व आकांक्षा (4) है।
विज्ञापन

ग्रामीण की हत्या की खबर मिलने पर पुलिस अधीक्षक एन कोलांची, अपर एसपी वंशराज यादव ने घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। एसपी ने कोतवाली प्रभारी कुलपहाड़, खरेला, चरखारी और श्रीनगर थाने की पुलिस लगाकर जगह-जगह कांबिंग कराई। पुलिस के रातभर छापेमारी करने बाद भी हमलावर को नहीं ढूढ़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध संबंध के शक में युवक को कुल्हाड़ी से काट डाला
-रात को घर के दरवाजे पर सोते समय किया हमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed