{"_id":"5b5b51fb4f1c1bc57a8b6c6a","slug":"151532711419-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने मकान से नगदी समेत हजारों का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने मकान से नगदी समेत हजारों का माल उड़ाया
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
कबरई महोबा। कस्बा कबरई के मोहल्ला आजाद नगर में गुरुवार की रात चोरों ने दीवार फांदकर 53 हजार की नगदी व मोबाइल चोरी कर लिया। शुक्रवार की सुबह कपड़े गांव के बाहर पड़े मिले। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना कबरई में सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करते हुए चोरों की तलाश में जुट गई है।
कस्बे के मोहल्ला आजादनगर निवासी भरत कुमार लखेरा पुत्र रामअवतार गुरुवार की रात परिवार सहित घर पर सो रहा था। चोर दीवार फांदकर मकान में घुस गए। चोरों ने मकान के अंदर रखी 53 हजार 820 रुपये की नगदी और मोबाइल चोरी कर ले गए। शुक्रवार की सुबह जब परिजन जागे तो सामान बिखरा व नगदी गायब देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर सौंप दी है। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना करते हुए जांच शुरू कर दी है। कस्बे में चोरी की लगातार बढ़ रही घटनाओं से लोगों में भय व दहशत का माहौल व्याप्त है। थानाध्यक्ष विपिन त्रिवेदी ने बताया कि उपनिरीक्षक अनमोल सिंह से मामले की जांच कराई जा रही है।
चोरों ने नगदी समेत हजारों का माल उड़ाया
- दीवार फांदकर मकान में घुसे चोर