फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   कर्ज और बीमारी से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दी जान

कर्ज और बीमारी से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 26 Jun 2018 10:04 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
कर्ज और बीमारी से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दी जान
कबरई महोबा। कस्बा कबरई के मोहल्ला बघवा में कर्ज और बीमारी से परेशान एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक करीब सात वर्ष से टीबी की गंभीर बीमारी से पीड़ित था। इलाज के लिए बैंक व साहूकारों के अलावा परिजनों ने साढ़े तीन बीघा जमीन भी बेच दी थी लेकिन आराम नहीं मिला। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला बघवा निवासी गंगादीन अहिरवार के तीन पुत्र छोटेलाल, करन व कल्लू थे। वर्ष 2009 में छोटेलाल की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। करन के अविवाहित होने के चलते वह अपने छोटे भाई कल्लू के साथ रह रहा था। करन के नाम साढ़े पांच बीघा जमीन थी। करन 40 पांच वर्ष पहले टीबी बीमारी की चपेट में आ गया। भाई के इलाज के लिए वर्ष 2015 में कल्लू ने साढ़े तीन बीघा जमीन बेच दी और पैसा इलाज में लगा दिया लेकिन आराम नहीं मिला। तब करन ने साहूकारों से करीब एक लाख रुपये कर्ज ले लिया। वर्ष 2016 में करन के भाई कल्लू ने केसीसी पर एक लाख से अधिक का इलाहाबाद बैंक से कर्ज लिया और पैसा इलाज में खर्च कर दिया।
विज्ञापन

बीमारी सही न होने से और कर्ज की अदायगी से परेशान करन ने मंगलवार की सुबह मकान के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई कल्लू ने बताया कि बैंक व साहूकारों से कर्ज के अलावा भाई के इलाज में जमीन भी बेच दी लेकिन उसने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। उपजिलाधिकारी सदर राजेेश यादव का कहना है कि घटना उनकी जानकारी में नहीं है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्ज और बीमारी से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दी जान
-टीबी की बीमारी से परेशान था किसान, इलाज के लिए बेच दी थी साढ़े तीन बीघा जमीन
-सूचना पर पुलिस घटना की जांच में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed