{"_id":"6a9d7089ca7e0b97a50fd693","slug":"attempt-to-kidnap-a-teenage-girl-in-mawana-accused-minor-caught-and-handed-over-to-the-police-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113371-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मवाना में किशोरी को अगवा करने का प्रयास, आरोपी नाबालिग को पकड़ कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मवाना में किशोरी को अगवा करने का प्रयास, आरोपी नाबालिग को पकड़ कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। कसबे के एक मोहल्ला में 16 साल के किशोर ने घर में घुसकर 14 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने और उसे जबरन खींचकर अगवा कर ले जाने का प्रयास किया। परिजनों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। आराेपी भी नाबालिग है।
रविवार सुबह करीब पांच बजे पीड़ित परिवार जब सोकर उठा तो उनकी नाबालिग पुत्री घर पर नहीं थी। खोजबीन करने पर पाया कि आरोपी उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसे जबरदस्ती अगवा कर ले जाने का प्रयास कर रहा है। आरोप है कि पीड़ित व उनके पुत्र के विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी दूसरे समुदाय का है।
वहीं, घटना से आक्रोशित राष्ट्रीय हिंदू संगठन के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र अग्रवाल, रजनीश रोहल, अंकुर सैनी, आदित्य ठाकुर, उज्ज्वल आदि ने भी थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी नाबालिग है वह पुलिस के संरक्षण में है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -