{"_id":"6a9d6ee5ab2957daa80d29ca","slug":"accused-arrested-with-chitta-shimla-news-c-19-sml1002-782301-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: संजौली और रामपुर में 37 ग्राम चिट्टा व 7 ग्राम एमडीएमए बरामद, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: संजौली और रामपुर में 37 ग्राम चिट्टा व 7 ग्राम एमडीएमए बरामद, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपियों में पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के तस्कर भी शामिल, बैकवर्ड लिंकेज खंगाल रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संजौली और रामपुर में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 37 ग्राम चिट्टा और 7 ग्राम एमडीएमए बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। इन मामलों में पुलिस ने पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के आरोपियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला संजौली क्षेत्र का है। यहां पर स्पेशल सेल ने सूचना के आधार पर दो आरोपियों को करीब 24 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और लगभग 7 ग्राम एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना संजौली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 व 29 केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार शाम के समय संजौली पुलिस टीम लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय सूत्र से सूचना मिली कि दो व्यक्ति बातिश कॉलोनी के पास चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थ बेचने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों संदिग्धों की तलाशी ली। इस दौरान उनके कब्जे से 24 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और लगभग 7 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान 45 वर्षीय बलदेव सिंह निवासी सेक्टर 41-डी, बढ़ेड़ी, चंडीगढ़ और 23 वर्षीय साहिल निवासी गांव देवग, डाकघर देवला, तहसील सुन्नी, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब नशीले पदार्थों की खरीद, आपूर्ति और नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर रही है।
दूसरा मामला रामपुर थाने से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार शनिवार को रचोली क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से करीब 7 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया। इस दौरान पुलिस ने कमलवीर निवासी गांव ठोल इस्लामाबाद, डाकघर इस्लामाबाद, तहसील शाहबाद, जिला कुरुक्षेत्र, हरियाणा उम्र 34 वर्ष के कब्जे से 7 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत केस दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी है। तीसरा मामला रामपुर के रचोली क्षेत्र का है। पुलिस ने दो व्यक्तियों के कब्जे से लगभग 6 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया। आरोपियों की पहचान 30 वर्षीय जतिंदर सिंह निवासी गांव व डाकघर जोली, तहसील डेराबसी, जिला एसएएस नगर, पंजाब और 30 वर्षीय राजा नेगी निवासी गांव व डाकघर झाकड़ी, तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 व 29 के तहत केस दर्जकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
कोट्स
नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। शिमला और रामपुर में तीन मामले दर्जकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। नशा तस्करी की चेन को तोड़ना पुलिस की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
-गौरव सिंह, एसएसपी शिमला