फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   विक्षिप्त के हमले से बेटी की मौत, मां समेत दो घायल

विक्षिप्त के हमले से बेटी की मौत, मां समेत दो घायल

Sun, 19 May 2019 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
विक्षिप्त के हमले से बेटी की मौत, मां समेत दो घायल
कनकुआ (महोबा)। थाना महोबकंठ के ग्राम भुजपुरा में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक ग्रामीण ने मां-बेटी पर डंडे से प्रहार कर दिया। बीच-बचाव करने आई महिला पर भी डंडे बरसाए। जिससे मां-बेटी समेत तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज ग्वालियर ले जाया गया। जहां पर बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर ओमप्रकाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

ग्राम भुजपुरा निवासी अनुसुईया (38) पत्नी रतिराम रविवार को अपनी बेटी नेहा (5) के साथ गांव के बाहर खेत में बकरियां चराने गई थी। खेत के किनारे पेड़ की छाया में मां ने बेटी नेेहा को बैठा दिया। इसी बीच गांव का मानसिक रूप से पीड़ित ओमप्रकाश घूमता हुआ नेहा के पास आया और उस पर हाथ में लिए डंडे से प्रहार कर दिया। बेटी की चीख-पुकार सुनकर बचाने पहुंची मां अनुुसुईया पर भी डंडे बरसाए। जिससे वह भी खून से लथपथ होकर गिर गई। मां-बेटी को पिटता देख पत्तिया पत्नी बाबूलाल उसे बचाने पहुंच गई। जिससे पत्तिया को भी उसने बुरी तरह घायल कर दिया। इसी बीच खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़ पड़े तब तक हमलावर भाग गया।
विज्ञापन

मां-बेटी सहित तीनों महिलाओं की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज ग्वालियर ले जाया गया। जहां पर बच्ची की मौत हो गई। मृतका के पिता रतिराम ने घटना की रिपोर्ट ओमप्रकाश के खिलाफ थाना महोबकंठ में दर्ज करा दी है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त किया गया डंडा भी बरामद किया है। हमलावार ओमप्रकाश के भाई चरन सिंह का कहना है कि वह मानसिक रूप से कई सालों से विक्षिप्त है। उसका इलाज ग्वालियर में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed