{"_id":"5c2517f2bdec2256986d251d","slug":"11545934834-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए किसानों ने तहसील के अंदर खदेड़े पांच सैकड़ा गौवंश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुस्साए किसानों ने तहसील के अंदर खदेड़े पांच सैकड़ा गौवंश
विज्ञापन

चरखारी (महोबा)। खेतों में उगी फसल चट रहे अन्ना जानवरों से परेशान किसान गुरुवार को करीब पांच सैकड़ा गौवंशों को हांककर गौशाला पहुंचे। गौशाला में जगह न होने से किसान भड़क गए। उन्होंने तहसील चरखारी के अंदर सभी गौवंशों को खदेड़ दिया। बाद में एसडीएम ने कर्मचारियों को बुलाकर अन्ना जानवरों को बाहर निकाला और कुछ जानवरों को गौशाला में शिफ्ट कराया।
चरखारी तहसील में गोवर्धन्नाथ जू मेला मैदान के समीप दो दिन पहले गोशाला का संचालन शुरू किया गया था। जिसमें आसपास के अन्ना जानवरों को रखा जाना था। पशुओं के खान पान की व्यवस्था पालिका प्रशासन को सौंपी गई थी। गुरुवार को एक दर्जन से अधिक किसान पांच सैकड़ा अन्ना जानवरों को हांककर गौशाला पहुंचे लेकिन गौशाला में जगह न होने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने अन्ना जानवरों को खदेड़कर तहसील के अंदर बंद कर दिया और चले गए।
बाद में एसडीएम अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कर्मचारियों को बुलाकर अन्ना जानवरों को तहसील से बाहर निकाला। वार्षिक निरीक्षण में तहसील आए डीएम सहदेव ने बताया की जिले में आधा दर्जन गौशाला बनकर तैयार हो रही है। कुछ का संचालन शुरू हो गया है। मेला प्रांगण के समीप गौशाला में 500 गोवंश को शिफ्ट किया है ताकि गोवंश की रक्षा हो सके और किसानों को होने वाले फसल नुकसान को रोका जा सके।
विज्ञापन
डीएम ने तहसील व गौशाला का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी सहदेव ने तहसील चरखारी का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील में साफ सफाई, रजिस्टरों का रखरखाव आदि देखा। सफाई व्यवस्था बेहतर मिलने पर संतोष जताया। डीएम ने ग्राम कुरारा डांग में संचालित गौशाला का हाल जाना। बताया कि दो दिन के अंदर गौशाला में गौवंश को शिफ्ट कराने का कार्य कराया जाएगा। सभी किसान अपने-अपने छोड़े गए पशुओं को बांध कर रखें ,खुला विचरण करते पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम अरुण कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार परशुराम पटेल, सीवीओ ज्ञानेंद्र कटियार आदि मौजूद रहे।