Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Car crashes into tree and turns into a fireball; driver dies

Mainpuri News: पेड़ से टकराई कार बनी आग का गोला, चालक की मौत

Sat, 28 Nov 2026 12:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sat, 28 Nov 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Car crashes into tree and turns into a fireball; driver dies
फोटो 1 मोहित का फाइल फोटो
मैनपुरी।
विज्ञापन


शादी समारोह से कार से लौट रही कार को कोतवाली क्षेत्र में माता शीतला देवी मंदिर के पास कुरावली रोड पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। अनियंत्रित कार सड़क किनारे खोखे को तोड़ते हुए पेड़ से जा टकराई और उसमें आग लग गई। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। तीन अन्य घायलों को पीजीआई सैफई रेफर किया गया है।
थाना कुरावली क्षेत्र के गांव देवकली निवासी मोहित यादव (36) के रिश्तेदार का शादी कार्यक्रम बृहस्पतिवार को कोतवाली क्षेत्र स्थित राम वाटिका मैरिज होम में था। मोहित भतीजे आयुष (17) और रिश्ते के भाई नरेंद्र (38) के साथ कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। शहर से अपने दोस्त आकाश (24) निवासी श्मशान घाट रोड सदर कोतवाली को भी साथ ले लिया था। देर रात करीब 1:30 बजे सभी लोग शादी समारोह से वापस कुरावली लौट रहे थे। माता शीतला देवी मंदिर-कुरावली रोड मोड़ के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनियंत्रित कार सड़क किनारे स्थित खोखे को तोड़ते हुए पेड़ से जा टकराई। कार चला रहे मोहित सहित सभी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह से सभी कार से बाहर निकले, इस दौरान सीएनजी कार में तेज धमाके बाद आग लग गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, वहां चिकित्सक ने जांच के बाद मोहित को मृत घोषित कर दिया। घायल नरेंद्र, आयुष और आकाश को पीजीआई सैफई रेफर किया गया है। दमकल कर्मियों ने कार में लगी आग को काफी देर मशक्कत के बाद बुझाया। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

सीओ सिटी, अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कुरावली रोड पर हुए सड़क हादसे में कार चला रहे युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तीन घायलों को पीजीआई सैफई रेफर किया गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed