{"_id":"6b09d5f6841e64b29b0a2496","slug":"youth-dies-after-coming-into-contact-with-live-electric-current-auraiya-news-c-211-1-akb1003-155672-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मकान में काम करते करंट की \nचपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मकान में काम करते करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
फोटो-29-मृतक योगेश की फाइल फोटो
इटैली गांव में घर बनाते वक्त हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
अछल्दा (औरैया)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को निर्माणाधीन मकान में लोहे का पाइप लगा रहा युवक बिजली की 11 हजार की लाइन के चपेट में आ गया। सैफई मेडिकल कॉलेज में युवक को मृत घोषित कर दिया। देर शाम युवक का शव घर पहुंचा।
थाना क्षेत्र के इटैली गांव निवासी योगेश(28) पुत्र जगरूप सिंह अपने निर्माणाधीन मकान में चाली लगाने के लिए लोहे का पाइप लगा रहे थे, तभी लोहे का पाइप ऊपर से निकली 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के तारों के संपर्क में आ गया। करंट लगने से युवक गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर पड़ा। मौके पर मौजूद परिजन आनन-फानन में प्राइवेट वाहन से उसे निजी अस्पताल भर्थना लेकर गए। वहां से चिकित्सकों ने उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी अलका का रो-रोकर बुरा हाल है।