फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   चुनावी रंजिश के चलते पहले पत्थरबाजी, फिर हुई फायरिंग

चुनावी रंजिश के चलते पहले पत्थरबाजी, फिर हुई फायरिंग

Fri, 27 Jul 2018 10:40 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
चुनावी रंजिश के चलते पहले पत्थरबाजी, फिर हुई फायरिंग
महोबा। थाना अजनर के ग्राम कैंथोरा में चुनावी रंजिश के चलते दो गुटों में पहले पत्थरबाजी हुई। रमेश गुट का एक युवक घायल हो गया। इसके बाद रमेश गुट से हुई फायरिंग में पत्थरबाजी देख रहे एक ग्रामीण के पैर में गोली धंस जाने से वह खून से लथपथ होकर गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों गुटों के दो-दो लोगों को हिरासत में ले लिया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की तरफ से रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई।
विज्ञापन

ग्राम कैंथोरा निवासी देवकी राजपूत दो साल पहले जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। रमेश ने चुनाव में देवकी राजपूत का समर्थन न करके दूसरे प्रत्याशी का समर्थन किया था। जिससे देवकी राजपूत उससे रंजिश मान बैठा। शुक्रवार को सुबह रमेश घर से निकलकर जा रहा था तभी देवकी से उसका विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग एकजुट हो गए और पत्थरबाजी शुरू कर दी। रमेश गुट का करनसिंह यादव नाम के युवक के सिर में पत्थर लगने से वह घायल हो गया। तभी रमेश गुट की तरफ से फायरिंग हुई। जिससे भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

पत्थरबाजी देख रहे ग्रामीण अशोक 28 पुत्र मैकू गोली लगने से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रमेश, देवकी और अशोक को हिरासत में ले लिया। बाद में घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में भर्ती कराया गया। एसओ अजनर महेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि घायलों का उपचार चल रहा है। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावी रंजिश के चलते पहले पत्थरबाजी, फिर हुई फायरिंग
-एक ग्रामीण फायरिंग से तो दूसरा पत्थरबाजी से हुआ घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed