फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सक और कर्मचारियों से अभद्रता

इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सक और कर्मचारियों से अभद्रता

Sat, 23 Jun 2018 09:16 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सक और कर्मचारियों से अभद्रता
महोबा। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शुक्रवार की रात पहले इलाज कराने को लेकर मरीज के तीमारदारों ने जमकर हंगामा काटा। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक व कर्मचारियों से अभद्रता की गई। जिससे अन्य मरीजों में हड़कंप मच गई और आधा घंटे तक स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने मरीज के तीमारदारों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी में तैनात चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार के साथ दबंग द्वारा अस्पताल में की गई मारपीट व जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शुक्रवार की रात जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक मरीज का उपचार कराने आए तीमारदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. यतींद्र पुरवार और कर्मचारियों से अभद्रता की गई। तीमारदार मुन्ना, देवकी आदि मरीज को पहले देखने की बात कर रहे थे जबकि उनके मरीज को इंजेक्शन व ड्रिप लगा दी गई थी। तीमारदारों के शांत न होने पर कर्मचारियों ने घटना की सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा काट रहे तीमारदारों को समझा बुझाकर शांत कराया। तब मामला शांत हुआ। डॉ. यतींद्र पुरवार ने बताया कि आए दिन लोग अस्पताल में आकर अभद्रता करते हैं और बेवजह दबाव बनाते है जबकि इमरजेंसी में मरीजों को तत्काल उपचार दिया जाता है।
विज्ञापन

इलाज न मिलने पर मरीजों ने किया हंगामा
- इमरजेंसी वार्ड में पहले उपचार कराने को लेकर डॉक्टरों से भिड़े मरीज
-सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने शांत कराया मामला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed