{"_id":"6332014b3fb6b2777f6535ff","slug":"crime-mahoba-news-knp7202979151","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: जेल से छूटे युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी, परिजन बोले- तनाव में उठाया यह कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: जेल से छूटे युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी, परिजन बोले- तनाव में उठाया यह कदम
Tue, 27 Sep 2022 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजे गए युवक ने जमानत पर छूटने पर सोमवार को ट्रेन से कटकर जान दे दी। भाई के अनुसार वह जेल भेजने जाने से तनाव में रहता था। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के कुसमा गांव निवासी बृजकिशोर रैकवार (28) चरखारी बाईपास स्थित नवीन गल्ला मंडी में पल्लेदारी करता था।
विज्ञापन
डेढ़ साल पहले पुलिस ने उसे गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अनजर थाना क्षेत्र के महुआबांध निवासी भांजे रामनरेश ने तीन सितंबर को बृजकिशोर की जमानत कराई थी। पांच सितंबर को वह घर जाने की बात कहकर महोबा से निकाला था।
विज्ञापन
सोमवार को उसने महोबा रेलवे स्टेशन के पास मेमू ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। भाई महादेव ने बताया कि परिजनों को बृजकिशोर के जेल जाने की जमानत पर छूटने के बाद हुई थी। जेल से छूटने के बाद से वह परेशान रहता था। इसी तनाव में खुदकुशी कर ली यह कदम उठाया। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन