{"_id":"62d30484e881477afb0e1473","slug":"crime-mahoba-news-knp7079112175","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबाः चार साल का बेटा चिल्लाता रहा, पापा, मम्मी को मत मारो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबाः चार साल का बेटा चिल्लाता रहा, पापा, मम्मी को मत मारो
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : MAHOBA
खन्ना (महोबा)। कस्बा खन्ना में विवाद के बाद युवक ने कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या कर दी। इस दौरान चार वर्ष का छोटा पुत्र अंकित चीखकर कहता रहा कि पापा, मम्मी को मत मारो। इसके बाद युवक ने खुद को करंट लगाकर जान दे दी।
कौशल किशोर अक्सर किसी न किसी बात को लेकर पत्नी मंजू से झगड़ता रहता था। घटना के समय कौशल किशोर का छोटा पुत्र अंकित कमरे में था। बड़ा पुत्र अंश दादी माया के साथ आंगन में लेटा था। कौशल ने जब मंजू पर हसिया से हमला बोला तो अंकित पिता से लिपट गया और मां को न मारने की बात कहते हुए चिल्लाता रहा। एक के बाद एक हसिया से प्रहार कर रहे पति से बचाव के दौरान पत्नी के दोनों हाथ भी कटकर खून से लथपथ हो गए। शोर-शराबे के बाद भी कोई पड़ोसी और ग्रामीण घर से बाहर नहीं निकला। सिरफिरे युवक की सनक से एक परिवार उजड़ गया।
पत्नी की हत्या के बाद कौशल किशोर के जान देने पर बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। दोनों बेटों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घटना बताते हुए छोटा बेटा रो पड़ा। बच्चों की दादी माया को अब उनकी परवरिश की चिंता सता रही है। ग्रामीण व रिश्तेदार ढांढ़स बंधाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
माया ने बताया कि पांच साल पहले बेटे कौशल किशोर ने अपनी ढाई वर्ष की बेटी राशि की गला दबाकर हत्या कर दी थी। शव समीप में बने नाले में फेंक दिया था। पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। माया ने बताया कि उसकी ससुराल पचपहरा गांव में है। वह मायके में रह रही है। पति राजेंद्र गुप्ता सड़क किनारे छोटी सी परचून की दुकान किए थे। एक साल पहले पति की हृदयाघात से मौत हो चुुकी है। कौशल ने अपनी बेटी राशि की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया था। दूसरे दिन शव बरामद हुआ था। उसने बेटे को बचाने के लिए पुलिस को कुछ नहीं बताया था।
कौशल 10 साल से मानसिक रूप से बीमार था। छोटी-छोटी बात पर गुस्सा हो जाता था। अक्सर मरने व मारने की ही बात करता था। मृतका मंजू के छोटे भाई कहरा निवासी रविंद्र ने बताया कि बहन की शादी वर्ष 2007 में की थी। शादी के बाद कौशल बहन से अक्सर विवाद करता था। मायके पक्ष के लोगों को भी नहीं मिलने देता था।

घटना के बाद सहमे बैठे मृतक दंपती के पुत्र अंश और अंकित।- फोटो : MAHOBA