{"_id":"60884df38ebc3ebf8277c917","slug":"crime-mahoba-news-knp625691232","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर (महोबा)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर में बने कोविड अस्पताल में मंगलवार की दोपहर खाना बनाने वाले ठेकेदार के वार्ड में घुसने का विरोध करने पर हंगामा हो गया। डॉक्टर के विरोध करने पर ठेकेदार भिड़ गया और धक्का-मुक्की करते हुए अभद्रता की। इससे नाराज डॉक्टर व कर्मचारियों ने हंगामा करते हुए काम बंद कर दिया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार व थानाध्यक्ष ने डॉक्टर से तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब आधा घंटे बाद काम शुरू हुआ।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बने कोविड अस्पताल में डॉ. पवन राजपूत की तैनाती है। मंगलवार की दोपहर खाना बनाने वाला ठेकेदार सोएब मोहम्मद महोबा से एसी लेकर पहुंचा और वार्ड में जाने लगा। इस पर डॉ. पवन राजपूत ने उसे वार्ड में जाने से मना किया। इस पर ठेकेेदार ने डॉक्टर व स्टाफ नर्स से अभद्रता की। इस बीच ठेकेदार ने फोन कर अपने कुछ साथियों को बुला लिया। इसके बाद वहां हंगामा शुरू हो गया। घटना से आक्रोशित डॉक्टर व कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया।
डॉ. पवन राजपूत ने सीएमओ व उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार धनराज पटेल व थानाध्यक्ष संजय शर्मा फोर्स के साथ पहुंचे। लेकिन तब तक ठेकेदार व उसके साथी जा चुके थे। थानाध्यक्ष ने डॉक्टर से तहरीर लेकर कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद डॉक्टर व कर्मचारी काम पर लौटे। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।