{"_id":"6058cf8d8ebc3ef1095d20ba","slug":"crime-mahoba-news-knp61927437","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह शराब भट्ठियां तोड़ी, 3,000 लीटर लहन कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह शराब भट्ठियां तोड़ी, 3,000 लीटर लहन कराया नष्ट
विज्ञापन
महोबा। चित्रकूट के खोपा गांव में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत के बाद पुलिस व आबकारी विभाग की नींद टूटी है। सोमवार को सीओ व एसडीएम के नेतृत्व में आबकारी व पुलिस टीम ने स्टेशन रोड जैतपुर स्थित कबूतरा डेरा में छापा मारकर जेसीबी से अवैध छह शराब की भट्ठियां तोड़ी। मौके से करीब तीन हजार लीटर लहन बरामद कर नष्ट कराया। एक महिला को हिरासत में लिया गया है।
जिले के कबूतरा डेरों में खुलेआम शराब की भट्ठियां धधक रही हैं। चित्रकूट में जहरीली शराब से मौतों के बाद सोमवार को एसडीएम कुलपहाड़ मोहम्मद उवैस, सीओ राजकुमार पांडेय, आबकारी इंस्पेक्टर योगेश कुमार, कोतवाली प्रभारी रवींद्र तिवारी ने फोर्स के साथ स्टेशन रोड जैतपुर स्थित कबूतरा डेरा में छापा मारा। टीम ने मौके से 30 लीटर अवैध कच्ची शराब व तीन हजार लीटर लहन बरामद किया। साथ ही छह शराब भट्ठियों को जेसीबी मशीन से तुड़वाकर शराब बनाने के उपकरण कब्जे में लिया।
कबूतरा डेरा में अचानक पुलिस फोर्स पहुंचने से अवैैध शराब के कारोबार में लिप्त लोग भाग निकले। पुलिस ने मौके से सपना पत्नी रिंकू कबूतरा को हिरासत में लिया है। आबकारी इंस्पेक्टर ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ छापामार अभियान लगातार जारी रहेगा।