{"_id":"604124268ebc3ec89761ec12","slug":"crime-mahoba-news-knp615628426","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों के मोबाइल चोरी का खुलासा न होने से भड़के व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों के मोबाइल चोरी का खुलासा न होने से भड़के व्यापारी
विज्ञापन
महोबा। ऊदल चौक से डेढ़ महीने पहले लाखों के मोबाइल चोरी की घटना का खुलासा न होने से व्यापारियों में आक्रोश हैं। गुरुवार को मोबाइल एंड इलेक्ट्रानिक्स व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डीएम सत्येंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपकर घटना का जल्द खुलासा कराने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा है कि ऊदल चौक स्थित पुरवार मोबाइल शॉप का 13 जनवरी की रात जंगला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये कीमत के मोबाइल चोरी कर लिए थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी, लेकिन डेढ़ माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस एक भी आरोपी को नहीं पकड़ सकी। पदाधिकारियों ने बताया कि चोरी हुए मोबाइलों में से 15 मोबाइल एक्टिवेट हो चुके हैं, जिसकी सूचना पुलिस विभाग को दी गई है।
उन्होंने सर्विलांस के माध्यम से आरोपियों का पता कराकर खुलासा करने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र खुलासा न हुआ तो व्यापारी आंदोलन व बाजार बंद करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष शेख अफजल, कृष्ण कुमार पुरवार, भागीरथ नगायच, रवि साहू, रानू मिश्रा, अखिलेश नगायच आदि मौजूद रहे।