फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

मजदूर की हत्या में नामजद तीनों आरोपी गिरफ्तार

Thu, 22 Oct 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
crime
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई में ईंट-भट्ठा मजदूर हिम्मत प्रजापति की हत्या में नामजद तीनों आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस शुक्रवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर तीनों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

भगत सिंह नगर निवासी प्यारे लाल के बेटे हिम्मत प्रजापति (28) 17 अक्तूबर को लापता हो गया था। मंगलवार की सुबह मोहल्ले में स्थित तालाब में उसका शव मिला था। इस मामले में राठ चुंगी, महोबा निवासी राजेंद्र प्रजापति, भगत सिंह नगर के कमतू व लक्ष्मन के खिलाफ परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बुधवार को नामजद आरोपियों को पकड़ लिया था।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन लोगों ने हिम्मत से एक ईंट-भट्ठे में मजदूरी करने को कहा था। इसके एवज में हिम्मत को उन लोगों ने 15 हजार रुपये एडवांस दिए थे। इसके बाद हिम्मत न तो भट्ठे पर काम करने जा रहा था और न ही एडवांस दी गई रकम की वापस लौटा रहा था। इसी खुन्नस में उन लोगों ने हिम्मत की हत्या की साजिश रची थी। 17 अक्तूबर को ही वह लोग साजिश के तहत हिम्मत को तालाब के किनारे ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां सभी ने जमकर शराब पी थी। जब हिम्मत नशे में हो गया, तो रस्सी से हाथ-पैर बांध कर उसे तालाब में फेंक कर वह लोग फरार हो गए थे। बाद में उसकी मौत होने की जानकारी मिली थी। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। शुक्रवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed