फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Cricket me Panvari bana vijeta

पनवाड़ी ने करहरा को 43 रन से हराकर जीती विजेता ट्राफी

Sat, 19 Dec 2020 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Cricket me Panvari bana vijeta
पनवाड़ी (महोबा)। विकासखंड के पनवाड़ी के नौगांव-फदना में चल रहे स्व. नारायणदास स्मृति मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को फाइनल मुकाबला हुआ। पनवाड़ी ने करहरा टीम को 43 रनों से हराकर विजेता ट्राफी पर कब्जा जमाया। विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को शील्ड व नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। दर्शकों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में पनवाड़ी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित 20 ओवर के मुकाबले में पनवाड़ी टीम ने आठ विकेट खोकर 133 रन बनाए। पनवाड़ी की ओर से सत्यम ने 45 व अय्यूब ने 21 रन का योगदान दिया। करहरा की तरफ से कृष्ण ने चार ओवर में सात रन देकर दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी करहरा टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और एक के बाद एक विकेट गिरते गए। जिससे पूरी टीम 17 ओवर में 90 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पनवाड़ी ने फाइनल मुकाबला 43 रन जीत लिया। समापन के मौके पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य संजय विक्रम सिंह ने विजेता टीम के कप्तान मिन्हाज को ट्राफी और सात हजार की नगदी, जबकि उपविजेता टीम के कप्तान राहुल को ट्राफी व 3500 रुपये की नगद धनराशि दी गई। इस मौके पर कमेटी के संतोष तिवारी, उमाशंकर तिवारी, जसीराम, अरविंद तिवारी, हरिश्चंद्र राजपूत, संतोष पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed