फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Cough not stopping in cold, 100 asthma patients coming every day

Mahoba News: ठंड में नहीं रुक रही खांसी, रोज आ रहे अस्थमा के 100 मरीज

Sat, 04 Jan 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 04 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Cough not stopping in cold, 100 asthma patients coming every day
ओपीडी में मौसमी बीमारियों से ग्रसित मरीजों को देखते चिकित्सक।  - फोटो : ओपीडी में मौसमी बीमारियों से ग्रसित मरीजों को देखते चिकित्सक।
महोबा। जिले में भीषण ठंड से सांस और अस्थमा रोगियों की दिक्कतें बढ़ गई है। दवाइयों के सेवन के बाद भी रोगियों की खांसी नहीं रुक रही है। इससे उनमें सांस फूलने की समस्या आ रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 100 मरीज इस तरह की परेशानी लेकर आ रहे हैं। ऐसे में चिकित्सक मरीजों को नियमित व्यायाम व संतुलित आहार अपनाने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की सुबह आठ बजे से ओपीडी खुलते ही मरीज की भीड़ जुटी। शुक्रवार को ओपीडी में 530 मरीज आए। जिनमें से 100 मरीज खांसी और अस्थमा से पीड़ित मिले। मरीज दुर्गा, चंदादेवी और रामकिशोर ने बताया कि सर्दी से खांसी नहीं रुक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. गुलशेर अहमद ने बताया कि प्रतिदिन 100 रोगियों में खांसी की दिक्कत आ रही है। अचानक परेशानी होने पर अस्थमा जैसे लक्षण लग रहे हैं। बताया कि भीषण ठंड सांस व अस्थमा के रोगियों को सबसे ज्यादा परेशान करती है।

इनमें खांसी तेज व सांस फूलने की समस्या आ रही है। डॉ. राजेश भट्ट ने बताया कि सर्दी में अस्थमा मरीज को सांस लेने में दिक्कत काफी होती हैं। इससे उनकी खांसी नहीं रुक रही और उनकी सांस फूल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed