फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Corruption case against inspector in disproportionate assets

Mahoba News: आय से अधिक संपत्ति में दरोगा पर भ्रष्टाचार का मुकदमा

Sun, 03 Sep 2023 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Corruption case against inspector in disproportionate assets
महोबा। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने पर महोबा में तैनात रहे उप निरीक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उप निरीक्षक पर सात लाख 697 रुपये आय से अधिक व्यय करने की पुष्टि हुई है। कबरई के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत से जुड़े इस मामले की विवेचना भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ करेगी।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार निवारण संगठन झांसी के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी के ऊपर हुए हमले व उपचार के दौरान मौत होने के मामले में एसआईटी ने जांच की थी। एसआईटी की रिपोर्ट के बाद दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच की गई है। मूलरूप से कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के मारंग मेहथा गांव निवासी स्वतंत्र कुमार वर्ष 2020 में महोबा में उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे। वर्तमान में वह जनपद बलरामपुर के रहरा बाजार थाना में तैनात है।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ओर से की गई जांच में उप निरीक्षक स्वतंत्र कुमार ने लोक सेवक के रूप में कार्यरत रहने की अवधि में अपनी आय के सभी वैध स्रोतों से 22 लाख 43 हजार 227 रुपये की आय अर्जित की गई। इसी अवधि में उनके द्वारा 29 लाख 43 हजार 924 रुपये व्यय पाया गया। आय के सापेक्ष सात लाख 697 रुपये का खर्च अधिक पाया गया। तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली में उप निरीक्षक स्वतंत्र कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने सात सितंबर 2020 को तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार पर छह लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। अगले दिन उनके गले में गोली लग गई थी और कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जांच में तत्कालीन एसपी, थानाध्यक्ष कबरई देवेंद्र शुक्ला, सिपाही अरुण यादव, व्यापारी सुरेश सोनी, ब्रह्मदत्त के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने व भ्रष्टाचार के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। उस समय तैनात रहे सभी दरोगा और सिपाहियों की आय से अधिक संपत्ति की जांच चल रही है। इससे पहले भी कई उप निरीक्षकों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed