{"_id":"673b8a2e9cf3341dda02d494","slug":"construction-of-trauma-center-and-200-bed-hospital-started-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-110450-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: ट्रॉमा सेंटर व 200 बेड के अस्पताल का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: ट्रॉमा सेंटर व 200 बेड के अस्पताल का निर्माण शुरू
Tue, 19 Nov 2024 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 19 Nov 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
महोबा। जनपद में एक अरब 34 करोड़ रुपये से प्रस्तावित 200 बेड के अस्पताल व ट्रॉमा सेंटर का निर्माण शुरू हो गया है। शहर से करीब 14 किमी दूर छतरपुर रोड पर चिह्नित की गई 29 एकड़ भूमि पर अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर के लिए भूमि समतलीकरण कराया जा रहा है।
कार्यदायी संस्था को प्रथम किस्त के रूप में 47.09 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। डॉक्टरों की कमी, संसाधनों का अभाव व पैरामेडिकल स्टाफ के रिक्त पद जिलेवासियों की परेशानी बने हैं।
सीएचसी व पीएचसी तो दूर जिला अस्पताल तक में स्वास्थ्य सुविधाओं का भारी टोटा है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से जिला अस्पताल रेफर सेंटर बना है। ऐेसे में महोबा में मेडिकल कॉलेज के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी।
विज्ञापन
इसको लेकर तीन साल पहले शहर के बाहर छतरपुर रोड पर मामना गांव के पास जमीन चिह्नित की गई। वहीं इससे पहले शासन ने एक अरब 34 करोड़ की लागत से ट्रॉमा सेंटर व 200 बेड के अस्पताल के निर्माण को स्वीकृति दी है। कार्यदायी संस्था के तौर पर लोक निर्माण विभाग को नामित किया गया है।
अब शासन से बजट के रूप में 47.09 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। इससे निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यहां स्वास्थ्य सेवाओं में इजाफा होने से जनपद झांसी, कानपुर और लखनऊ का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। सीएमएस डॉ. आशाराम का कहना है कि कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।