फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Come, the call has arrived; Mata has summoned us...

Mahoba News: चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है...

Tue, 13 Oct 2026 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Come, the call has arrived; Mata has summoned us...
महोबा। नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को मां की भक्ति में पूरा शहर सराबोर नजर आया। भोर होते ही देवी मंदिरों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिरों में गूंजते घंटों व जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं दुर्गा पंडालों में चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है... जैसे भजन श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में रंगते रहे।
विज्ञापन

शहर के शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर, छोटी चंद्रिका मंदिर, विंध्यवासिनी, शारदा देवी, गायत्री मंदिर और सिंहवाहिनी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भक्तों ने मां के चरणों में माथा टेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली व आरोग्य की कामना की। कई श्रद्धालु पूजा सामग्री और चुनरी लेकर मां के दरबार पहुंचे। मां बड़ी चंद्रिका व मदारन देवी मंदिर में लगे नौ दिवसीय मेलों में भी खूब रौनक रही।
विज्ञापन

दुकानों पर प्रसाद, खिलौने और घरेलू सामान की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं शहर में स्थापित 150 से अधिक दुर्गा पंडालों में सुबह-शाम आरती के दौरान श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। आल्हा चौक स्थित मां दुर्गा का भव्य पंडाल आकर्षण का केंद्र बना है। वहीं प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed