फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Cold wave continues, advocate falls unconscious in cold

Mahoba News: शीतलहर का प्रकोप जारी, ठंड में बेहोश होकर गिरा अधिवक्ता

Fri, 05 Jan 2024 05:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
Cold wave continues, advocate falls unconscious in cold

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



महोबा/कुलपहाड़। जिले में कड़ाके की ठंड के बीच पड़ रहे कोहरे और शीतलहर ने लोगों की मुसीबत को और बढ़ा दी है। हालात यह हैं कि सुबह व शाम के समय लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल है। तहसील कुलपहाड़ में काम करने के दौरान ठंड की चपेट में आने से एक अधिवक्ता बेहोश होकर गिर गए। हाथ-पैर अकड़ने पर साथी अधिवक्ताओं ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

गुरुवार की शाम से ही कोहरा छाना शुरू हो गया। जो शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे तक रहा। इसके बाद मौसम साफ हुआ लेकिन धूप नहीं निकली। ठंड से लोग बेहाल रहे। इस दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 18 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 80 फीसदी व हवाओं की रफ्तार किमी प्रति घंटा रही। कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वैज्ञानिक एसपी सोनकर का कहना है कि बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके अलावा घने कोहरे से अभी निजात मिलने उम्मीद कम है। छह व सात जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन इस दौरान भी कोल्ड अटैक जारी रहेगा। अगले पांच दिनों सर्दी का ये अटैक जारी रहेगा। तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन




भीषण सर्दी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। तहसील में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता मुन्नीलाल मिश्रा अपने गांव जैलवारा से बस से तहसील कुलपहाड़ आए थे। तभी अपने बस्ते पर बैठते ही ठंड से कंपकंपाने लगे। उनकी हालत ज्यादा बिगड़ते देख साथी अधिवक्ता सुजान सिंह, हरगोविंद यादव, ज्ञानचंद पाठक, ओमप्रकाश श्रीवास आदि उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed