फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   civic

महोबाः टैंकरों से जलापूर्ति पर खड़े किए हाथ

Thu, 04 Aug 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
civic
हैंडपंप में पानी भरने के लिए जुटी भीड़। - फोटो : MAHOBA
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई की 40 हजार की आबादी के सामने पेयजल संकट पैदा हो गया है। कबरई बांध से होने वाली पेयजल आपूर्ति पहले से ही ठप है। अब नगर पंचायत ने बजट का अभाव बताकर टैंकरों से होने वाली पेयजल आपूर्ति करने से हाथ खड़े कर लिए हैं। ऐसे में लोग बूंद-बूंद पानी को परेशान है। यही वजह है कि एकमात्र सहारा बचे दूर-दराज के हैंडपंपों पर लोगों की भारी भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन

एक दशक से कबरईवासी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। दो साल पहले कबरई पेयजल योजना स्वीकृत हुई थी। जिसके तहत टंकियों व नई पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। यह योजना माह दिसंबर में पूरी होना है। पूर्व की लाइनों में जगह-जगह लीकेज होने से आपूर्ति ठप है। नगर पंचायत द्वारा माह अप्रैल से टेंकरों से आपूर्ति शुरू कराई गई थी। जिससे लोगों को खासी राहत मिली। एक अगस्त से नगर पंचायतों ने पेयजल आपूर्ति से हाथ खड़े करते हुए टेेंकरों का संचालन बंद करा दिया है। जिससे लोग बूंद-बूंद पानी को लेकर परेशान है। अधिकांश लोगों का पूरा दिन पानी की जुगाड़ में ही गुजर जाता है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के महामंत्री विजय गुप्ता, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल गुप्ता, अंशुल गुप्ता, पुष्पेंद्र दुबे, मयंक गुप्ता, प्रेमचंद, वीपेंद्र परमार, रूपेंद्र सिंह आदि ने नगर पंचायत व जल संस्थान कार्यालय पहुंच विरोध दर्ज कराया और टेंकर न पहुंचने की जानकारी दी। बजट का अभाव बताकर टेंकरों से आपूर्ति बंद किए जाने की जानकारी होने पर व्यापारियों ने आक्रोश जताते हुए शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में तीन माह के लिए टैंकर से जलापूर्ति के निर्देश हैं। 15 अप्रैल से 31 जुलाई तक टैंकर चलाए गए। अब इसका कोई बजट नहीं हैं। 15वें वित्त से इसके धन की व्यवस्था की जाती है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर आगे सुविधा दी जाएगी।
-वेदप्रकाश सिंह, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed