फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Elderly pedestrian dies after being hit by a vehicle.

Mahoba News: वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे वृद्ध की मौत

Thu, 17 Sep 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Elderly pedestrian dies after being hit by a vehicle.
महोबा। शहर के मुख्य मार्ग पर वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस वृद्ध की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश कर रही है। वहीं अन्य सड़क हादसों में किशोर समेत पांच लोग घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

मंगलवार की रात नंदराम (70) तहसील चौराहा स्थित गुलाब पैलेस के पास पैदल जा रहा था। इसी दाैरान तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका उपचार किया गया। बुधवार की देर रात उसकी मौत हो गई। वृद्ध कहां का निवासी है इसकी जानकारी न होने पर अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

वहीं थाना श्रीनगर के ननौरा गांव निवासी संदीप (16) बृहस्पतिवार की दोपहर बाइक से गांव जा रहा था। रास्ते में अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में वह घायल हो गया। इसी तरह बम्हौरी खुर्द निवासी तुलसीदास, मुख्यालय निवासी सनद पाठक, लवकुशनगर निवासी मुन्ना व बारीगढ़ निवासी प्रमोद अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed