फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Married woman dies under suspicious circumstances; body found hanging.

Mahoba News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, फंदे पर लटकता मिला शव

Thu, 17 Sep 2026 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances; body found hanging.
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई के मोहल्ला विवेक नगर में बृहस्पतिवार की शाम एक महिला का शव संदिग्ध हालात में मकान के कमरे में पंखे के हुक से रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। अंदर से कुंडी बंद होने पर दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विवेकनगर निवासी छोटू यादव क्रशर प्लांट में लोडर चालक है। परिवार में पत्नी आरती (25), दो बेटे दीपक (03) व एक वर्षीय हिमांशु हैं। बृहस्पतिवार को छोटू ड्यूटी पर गया था। शाम करीब छह बजे आरती ने दोनों बच्चों को कमरे से बाहर निकालकर अंदर से कुंडी बंद कर ली। बच्चों के रोने और शोर मचाने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। सूचना पर पहुंचे छोटू ने दरवाजा तोड़ा तो आरती पंखे के कुंदे से फंदे पर लटकती मिली। परिजन उसे तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उधर, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया महिला के आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed