फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Children under the age of 14 will showcase their skills on turf wickets.

Mahoba News: 14 साल से कम उम्र के बच्चे टर्फ विकेट पर दिखाएंगे हुनर

Tue, 03 Mar 2026 09:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 03 Mar 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
Children under the age of 14 will showcase their skills on turf wickets.
महोबा। शहर के एमएमसीए क्रिकेट ग्राउंड में अब 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चे अपना हुनर दिखाएंगे। यहां पर वीर भूमि चैंपियंस क्रिकेट लीग अंडर-14 के आयोजन के लिए टर्फ विकेट बनाने की तैयारी तेज हो गई है। यूपी-एमपी के करीब 80 जिलों से आए खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। आईपीएल की तर्ज पर ऑक्शन के जरिए आठ टीमों के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की गई।
विज्ञापन

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में इस बार अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होगा। आयोजन समिति के रघुवंश शर्मा ने बताया कि चार अप्रैल से राठ सड़क स्थित मां माया क्रिकेट ग्राउंड में यह टूर्नामेंट शुरू होगा। इसमें खिलाड़ियों के चयन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया गया। इसमें उप्र के बहराइच, गोंडा, उन्नाव, बाराबंकी, नोएडा, मप्र के छतरपुर, सागर, भोपाल आदि शहरों के खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया और ट्रायल में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखने के बाद आठ टीमों के मालिकों ने ऑक्शन के जरिए अपने मनपसंद खिलाड़ी खरीदे। ऑक्शन में महोबा के मार्क्स राव को सबसे अधिक पॉइंट्स 27,500 में एसएस वारियर्स ने खरीदा। इसी क्रम में महोबा के नरेश को 23,505 पॉइंट्स फ्रीडम फाइटर वॉरियर्स ने खरीदा। ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ियों को नीलामी की धनराशि टूर्नामेंट के बाद सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी। इस प्रक्रिया में पाराशर पेंथर्स, पीसीएम पेंथर्स, एसएस वारियर्स, एचके राइडर लिटिल मास्टर, फ्रीडम फाइटर वारियर्स, आरपीएस एवेंजर्स, सोलर स्ट्राइकर्स और महोबा स्पार्टन नाम की आठ टीमों ने हिस्सा लिया। ऑक्शन के माध्यम से आठ फ्रेंचाइजी की ओर से 126 से अधिक खिलाड़ियों को खरीदा गया। चार अप्रैल से शुरू होने वाला यह टूर्नामेंट टर्फ विकेट पर खेला जाएगा। 12 अप्रैल को फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed