{"_id":"69177e801a754a6a22077f1e","slug":"children-set-up-stalls-at-the-childrens-fair-and-parents-indulged-in-shopping-mahoba-news-c-225-1-mah1001-119768-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बाल मेले में बच्चों ने लगाए स्टॉल, अभिभावकों ने जमकर की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बाल मेले में बच्चों ने लगाए स्टॉल, अभिभावकों ने जमकर की खरीदारी
Sat, 15 Nov 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
फोटो 14 एमएएचपी 12 परिचय-स्टार सिटी स्कूल में लगे बाल मेले में सजी दुकानों से खरीदारी करते अभि
- फोटो : 1
महोबा। बाल दिवस पर शुक्रवार को शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रमों की धूम रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद की प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान बच्चों ने दुकानें सजाईं। जिसमें अभिभावकों की भीड़ जुटी। बेहतर बिक्री होने पर बच्चों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।
शहर के पीएमश्री राजकीय इंटर काॅलेज में विज्ञान क्लब, गणित क्लब, यूथ क्लब, इको क्लब फाॅर मिशन लाइफ के सदस्यों की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई।साथ ही कालेज में बाल मेला व विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। डीएम गजल भारद्वाज ने प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। उधर, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों और परिषदीय स्कूलों में बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुए। बीएसए राहुल मिश्रा ने कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय कबरई का भ्रमण कर बच्चों को पुरस्कृत किया। कक्षा सातवीं की छात्रा कोमल व छठवीं की छात्रा गुड़िया ने सभी राज्यों की राजधानी व उत्तर प्रदेश के जिलों के नाम एक मिनट के अंदर बताए। इस दौरान जिला समन्वयक बालिका शिक्षा संजीव अवस्थी, जिला समन्वयक एमडीएम अवनी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
शहर के परमानंद तिराहा स्थित एनआर पाॅलीवाल स्कूल में बाल मेला आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद कुंवर पुष्पेंद्र चंदेल, बीएसए राहुल मिश्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मेले में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के खानपान के स्टॉल लगाए। शहर के स्टार सिटी स्कूल में आयोजित बाल मेले में बच्चों ने स्वादिष्ट पकवान तैयार किए और स्टॉल लगाए। स्टॉलों से अभिभावकों ने जमकर खरीदारी की। उधर, शहर के स्वामी विवेकानंद कॉलेज में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधक डॉ. स्वाति सिंह भदौरिया, प्राचार्य मो. आरिफ राइन, प्रो. संतोष वर्मा, प्रो. नफीस, विकास वर्मा आदि मौजूद रहे।

फोटो 14 एमएएचपी 12 परिचय-स्टार सिटी स्कूल में लगे बाल मेले में सजी दुकानों से खरीदारी करते अभि- फोटो : 1
विज्ञापन