फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Case filed against Mahoba s Kabrai CHC in charge and doctor for hurting religious sentiments

Mahoba: कबरई सीएचसी प्रभारी और डॉक्टर के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का मुकदमा दर्ज, विहिप ने की थी शिकायत

Sat, 10 Sep 2022 09:05 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कबरई (महोबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कबरई (महोबा) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 10 Sep 2022 09:05 PM IST
सार

विश्व हिंदू परिषद के कुछ कार्यकर्ता शुक्रवार रात करीब नौ बजे सीएचसी कबरई पहुंचे थे। सीढ़ियों के पास लगे भगवान के चित्र वाले टाइल्स पर गंदगी होने पर डॉ. महेश सिंह से सवाल किया। आरोप है कि डॉ. भड़क गए और अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Case filed against Mahoba s Kabrai CHC in charge and doctor for hurting religious sentiments
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महोबा के कबरई सीएचसी में भगवान के चित्र बने टाइल्स को गंदा करने पर सीएचसी प्रभारी, एक डॉक्टर और तीन अज्ञात स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने का आरोप है। यह कार्रवाई विहिप के जिलामंत्री मयंक तिवारी की तहरीर पर की गई है। 

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के कुछ कार्यकर्ता शुक्रवार रात करीब नौ बजे सीएचसी कबरई पहुंचे थे। सीढ़ियों के पास लगे भगवान के चित्र वाले टाइल्स पर गंदगी होने पर डॉ. महेश सिंह से सवाल किया। आरोप है कि डॉ. भड़क गए और अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। जानकारी मिलने पर भाजपा के मंडल महामंत्री शांतनु तिवारी, बजरंग दल के जिला संयोजक विपिन भदौरिया, जीतू विश्वकर्मा, मयंक गुप्ता, अनूप सिंह आदि कार्यकर्ता भी सीएचसी पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर सीएमओ डॉ. डीके गर्ग, एसडीएम जीतेंद्र कुमार व थानाध्यक्ष विनोद कुमार सीएचसी पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। अधिकारियों ने टाइल्स भी हटवा दिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि सीएचसी प्रभारी डॉ. गौरव सिंह पटेल, डॉ. महेश सिंह व तीन अज्ञात स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है। सीएचसी प्रभारी का कहना है कि भगवान के चित्र बने टाइल्स लगे होने की उन्हें जानकारी नहीं थी। निर्माण के दौरान किसी ठेकेदार ने लगा दिए होंगे। टाइल्स निकाल दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed