{"_id":"5e404e538ebc3ee58f7f5f6d","slug":"bus-seva-mahoba-news-knp543603493","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ माह से बंद ग्योड़ी बस सेवा शुरू होने से लोगों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ माह से बंद ग्योड़ी बस सेवा शुरू होने से लोगों में खुशी
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। बीते आठ माह से बंद पड़ी महोबा से मौदहा बाया कबरई, महेवा, लिलवाही परसहा, सुरहा ग्योंडी, मौदहा बस सेवा दोबारा शुरू हो जाने से दर्जनों गांवों के लोगों में खुशी है। परिवहन सेवा बहाल हो जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
महोबा जिला मुख्यालय से ग्योडी, सुरहा, बबेडी, परसाहा आदि गांवों के लिए यातायात का कोई साधन नहीं था। भाजपा युवा मोर्चा नेता नरेंद्र मिश्रा के लगातार संघर्ष के बाद डेढ़ साल पहले ग्रामीण क्षेत्र के लिए परिवहन निगम ने बस सेवा शुरू की थी। रविवार से बस सेवा बहाल कर दी गई। रोडवेज बस के चलने से दर्जनों गांवों में खुशी की लहर दौड़ गई।
मौदहा से यह बस सुबह 7 बजे चलकर 8 बजे ग्योंडी फिर सुरहा, परसहा, कबरई होकर साढ़े दस बजे महोबा आएगी। शाम साढ़े चार बजे यह बस मौदहा के लिए महोबा से चलेगी जो इसी रुट से चलकर 8 बजे मौदहा पहुंचेगी। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यहां केवल ऑटो टेक्सी का सहारा था। बस सेवा शुरू होने पर भाजना नेता समेत ग्रामीणों ने खुशी जताई।