फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bus service launched for holy city Ayodhya

Mahoba News: धर्मनगरी अयोध्या के लिए बस सेवा का शुभारंभ

Thu, 04 Jun 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bus service launched for holy city Ayodhya
फोटो 04 एमएएचपी 09 परिचय-डिपो परिसर में खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
महोबा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के महोबा डिपो से धर्मनगरी अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू हो गई है। जिलेवासियों की कई बार मांग के बाद धर्मनगरी के लिए बस सेवा शुरू की गई है। बस का महोबा से अयोध्या का किराया 795 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन

महोबा डिपो के बेड़े में निगम की 122 व 15 अनुबंधित बसें शामिल हैं। ये बसें हमीरपुर, जालौन, बांदा, चित्रकूट, झांसी, कानपुर, लखनऊ, दिल्ली, बरेली, बलिया, प्रयागराज आदि रूटों पर फर्राटा भरती हैं। अयोध्या के लिए कोई सीधी बस सेवा न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जनता की समस्या को देखते हुए डिपो प्रशासन ने अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू की है। डिपो प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि अयोध्या के लिए काफी समय से बस चलाने की मांग की जा रही थी। इस रूट पर दो बसों को लगाया गया है। बताया कि महोबा से चंदला जाने वाली बस को विस्तारित किया गया है। बस चंदला से लौटने के बाद सुबह आठ बजे चलेगी और मुस्करा, हमीरपुर, कानपुर, लखनऊ होते हुए रात 8.30 बजे अयोध्या पहुंचेगी। अगले दिन सुबह चार बजे महोबा के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन



देशराज बने महोबा एआरएम

बांदा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक देशराज को महोबा डिपो का भी एआरएम बनाया गया है। इस सबंध में निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु नारायण सिंह ने आदेश जारी किया है। इसमें देशराज को यातायात अधीक्षक कानपुर क्षेत्र को स्थानांतरित कर एआरएम बांदा डिपो के पद पर प्रभारी के रूप में तैनात किया गया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महोबा डिपो के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार भी देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed