{"_id":"6907aa2d4782dbe9390d912a","slug":"brother-in-law-and-sister-in-law-injured-in-jackal-attack-on-farm-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-119418-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: खेत पर सियार के हमले से देवर-भाभी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: खेत पर सियार के हमले से देवर-भाभी घायल
Mon, 03 Nov 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के जुझार गांव में खेत पर मवेशी चरा रहे देवर-भाभी पर सियार ने हमला कर दिया। इससे दोनों घायल हो गए। चीख-पुकार सुन दौड़े आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीणों ने सियार को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। घायल देवर-भाभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जुझार गांव निवासी भूप सिंह (37) शनिवार की देर शाम भाभी क्रांति (42) के साथ खेत पर मवेशी चरा रहा था। तभी एक जंगली सियार ने अचानक क्रांति पर हमला कर दिया। क्रांति की चीख-पुकार सुनकर देवर भूप सिंह उसे बचाने पहुंचा लेकिन सियार ने उस पर भी हमला कर दिया। इससे देवर-भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर लाठी-डंडों से सियार को भगाने की कोशिश की। बाद में उसे पीट-पीटकर मार डाला।