फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Brick-kiln owner beat up workers for demanding wages

ईंट-भट्ठा मालिक ने मजदूरी मांगने पर श्रमिकों को पीटा

Fri, 18 Jun 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Brick-kiln owner beat up workers for demanding wages
घटना की जानकारी देते पीड़ित श्रमिक - फोटो : MAHOBA
चरखारी (महोबा)। जनपद हाथरस के सादलपुर नोहटी गांव मजदूरी करने गए श्रमिकों को मजदूरी मांगने पर ईंट- भट्ठा मालिक ने जमकर मारा पीटा। सभी को बंधक भी बनाया। जान बचाकर भागे श्रमिकों ने चरखारी कोतवाली पुलिस से शिकायत कर तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के उजनेड़ी गांव निवासी लल्लूराम, रतिराम, रामप्रकाश, राजकुमार, परमानंदी, रामशरण, विवेक आदि ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गांव के 50 से अधिक श्रमिक ईंट-भट्ठा काम करने जनपद हाथरस गए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि फिरोजाबाद निवासी मालिक ने श्रमिकों से जबरन काम कराया और बंधक बनाए रखा। मजदूरी मांगने पर उनके साथ गाली-गलौज की गई। लगातार जान से मारने की धमकी दिए जाने पर किसी तरह वह बिना पैसे लिए ही अपने गांव वापस लौटे। श्रमिकों ने मामले की जांच कराकर दोषी ईंट-भट्ठा मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने और मजदूरी का भुगतान दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed