फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Booking of 100 bikes and 23 cars for Dhanteras and Diwali

Mahoba News: धनतेरस व दिवाली को लेकर 100 बाइकों व 23 कारों की बुकिंग

Wed, 08 Nov 2023 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Booking of 100 bikes and 23 cars for Dhanteras and Diwali
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


महोबा। धनतेरस और दिवाली को लेकर वाहनों की पहले से बुकिंग शुरू हो गई है। अभी तक 100 बाइकें व 23 कारों की लोग बुकिंग कर चुके हैं। धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर लोग वाहन खरीदकर शगुन मनाएंगे। ग्राहकों की मांग को देखते हुए एजेंसी संचालकों ने विभिन्न मॉडल और रंगों के वाहन मंगाए हैं। इस बार संचालकों को बेहतर बिक्री की उम्मीद है। यही, वजह है कि बाइक व कारों के शोरूमों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। लोग शोरूम में पहुंचकर वाहनों की पहले से बुकिंग कर रहे हैं।
धनतेरस का पर्व 10 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन हर कोई कुछ न कुछ खरीदकर शगुन मनाएगा। कोई बरतन, सोना-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान तो कोई बाइक और कार खरीदेगा। ग्राहकों की आमद को देखते हुए एजेंसी संचालकों ने विभिन्न मॉडल मंगाए हैं। जो लोगों को खूब भा रहे हैं। लोग परिवार सहित एजेंसी में पहुंचकर मनमर्जी के वाहनों की बुकिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

टीवीएस एजेंसी के सेल्स मैनेजर विकास साहू ने बताया कि अपाचे, स्पेशल एडिशन अपाचे, रेडिऑन, एक्सएल 100, जुपिटर, स्पोर्ट, रायडर, एनटॉर्क स्कूटी आदि की 40 से अधिक बुकिंग हो चुकी है। त्योहारी सीजन को देखते हुए मैसूर से और माल मंगाया गया है। जो जल्द एजेंसी में आ जाएगा। बाइकों में छूट के साथ आकर्षक उपहार व रिवार्ड प्वाइंट दे रहे हैं। पिछली बार धनतेरस व दिवाली में 75 बाइकें बिकी थी। अब ज्यादा कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिंद्रा एजेंसी के सेल्स मैनेजर शैलेष खरे ने बताया कि त्योहार को लेकर बोलेरो, एक्सयूवी, थार, एक्सयूवी 700, स्कॉर्पियो आदि 23 वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। एजेंसी में पर्याप्त मात्रा में गाड़ियां हैं। पिछली बार 102 वाहन बिक गए थे। इस बार आंकड़ा दोगुना होने की उम्मीद है। पांडेय इलेक्ट्रिकल और ई-बाइक विक्रेता दिलीप पांडेय ने बताया कि पर्व पर आठ ई-बाइकों की बुकिंग है।

इस सीजन को देखते हुए 20 ई-बाइकों की मांग निर्माता कंपनियों से और की गई है। ई-बाइकों में न्यूनतम आठ से 15 हजार व अधिकतम 31 हजार तक की छूट की जा रही है। वहीं, कबरई, चरखारी, कुलपहाड़ और खरेला में संचालित बाइक एजेंसियों में 50 से अधिक बाइकों की बुकिंग हो चुकी है। ग्राहक धनतेरस व दिवाली पर यह वाहन अपने घर ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed