फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bikes collide head-on on highway; youth dies.

Mahoba News: हाईवे पर आमने-सामने टकराईं बाइकें, युवक की मौत

Sun, 26 Jul 2026 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bikes collide head-on on highway; youth dies.
कबरई (महोबा)। कानपुर-सागर हाईवे पर छानी मोड़ के पास शनिवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक में सवार बांदा निवासी युवक की मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक में सवार दो युवक घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

जनपद बांदा के सुहाना गांव निवासी सुभाष यादव (25) गुजरात के वडोदरा में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता था। एक सप्ताह पहले ही वह घर आया था। शनिवार की रात वह बाइक से जनपद हमीरपुर के भवानी गांव से बहन जानकी को लेने घर जा रहा था। हाईवे पर छानी मोड़ के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। तीनों युवक सड़क पर गिर गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी कबरई पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने सुभाष यादव को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी बाइक में सवार विशालनगर कबरई निवासी सत्येंद्र (28) और उसका साथी अवधेश (27) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां से परिजन मेडिकल कॉलेज झांसी ले गए। पुलिस ने मोबाइल नंबरों व आधार कार्ड से पहचान कर घटना की सूचना परिजनों को दी। सुभाष के बड़े भाई जीतेंद्र ने बताया कि बहन के घर जाते समय सुभाष की दुर्घटना में मौत हुई है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह का कहना है कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed