फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bike rider beaten up and 50 thousand rupees cash and mobile snatched

Mahoba News: बाइक सवार को पीटकर 50 हजार की नगदी व मोबाइल छीना

Sat, 02 Aug 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 02 Aug 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bike rider beaten up and 50 thousand rupees cash and mobile snatched
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के बिलरही गांव में दबंगाें ने बाइक सवार युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायल का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी 50 हजार की नगदी और मोबाइल छीनकर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बिलरही गांव निवासी लाल सिंह राजपूत ने अपनी जमीन बेचने का एक व्यक्ति से सौदा किया था। इसका 50 हजार रुपये बयाना के रूप में लेकर वह शनिवार को बाइक से घर आ रहा था। रास्ते में किशोरगंज के पास गांव के ही छह दबंगों ने चलती बाइक में डंडा मारकर लाल सिंह को गिरा दिया। इसके बाद लाठी-डंडे से हमलाकर घायल कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी नकदी व मोबाइल ले गए। गंभीर हालत में परिजनों ने लाल सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष जयचंद सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed