फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bike bounces into pothole on highway, woman falls to her death

Mahoba News: हाईवे पर गड्ढे में उछली बाइक, महिला की गिरकर मौत

Mon, 16 Feb 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bike bounces into pothole on highway, woman falls to her death
-शादी समारोह में शामिल होने देवर के साथ जा रही थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पनवाड़ी (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में कस्बा महोबकंठ के पास गड्ढे में बाइक उछलने से महिला की गिरकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। हालांकि, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और अंतिम संस्कार कर दिया।
मध्यप्रदेश के हरपालपुर निवासी सुरेंद्र कुमार रविवार को बाइक से भाभी विधा देवी (55) को लेकर थाना पनवाड़ी के लौलारा गांव में परिवार में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। तभी हाईवे पर महोबकंठ स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क पर गड्ढों से बाइक असंतुलित हो गई। इससे बाइक सवार महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे सीएचसी पनवाड़ी ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। देवर ने बताया कि वह रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। गड्ढे में बाइक फिसलने से भाभी की गिरकर मौत हुई। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन

घायल युवक की इलाज दौरान
महोबा। दुर्घटना में घायल युवक की ग्वालियर में इलाज दौरान मौत हो गई। थाना अजनर के बुधौरा निवासी रविंद्र (20) बाइक से गांव के ही प्रिंस (13) और सोमी (15) के साथ दिवाली पर्व पर रतनगढ़ स्थित देवी माता मंदिर में दर्शन करने गया था। घर लौटते समय अलीपुरा-धरमपुरा मार्ग पर बाइक डिवाइडर से टकरा गई थी। इससे तीनों घायल हो गए। रविंद्र की हालत नाजुक होने पर झांसी रेफर किया गया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे ग्वालियर ले गए थे। जहां रविवार की रात उसकी मौत हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत छह घायल
महोबा। चरखारी के बलचौर गांव निवासी रामरतन सोमवार की दोपहर बाइक से पत्नी रानी (30) के साथ घर जा रहा था। रास्ते में चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे महिला गिरकर घायल हो गई। घायल को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। इसी तरह इमिलिया निवासी देवकीनंदन, इंदौरा निवासी कौशल्या, विजयनगर निवासी अनीता, लुहेड़ी निवासी ज्वाला व अलीपुरा निवासी सोगेंद्र अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed