फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Beneficiaries of PM Swanidhi will join eight schemes of Mahoba government

Mahoba News: महोबा शासन की आठ योजनाओं से जुड़ेंगे पीएम स्वनिधि के लाभार्थी

Sat, 05 Aug 2023 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Beneficiaries of PM Swanidhi will join eight schemes of Mahoba government
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना से लाभान्वित हुए पात्रों के लिए खुशखबरी है। अब केंद्र सरकार की आठ महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभार्थियों को जोड़ा जाएगा। इसको लेकर कवायद शुरू कर दी गई है।
पीएम स्वनिधि योजना के तहत पटरी दुकानदारों को स्वयं का काम शुरू करने के लिए नगरीय विकास अभिकरण की ओर से दस हजार रुपये का ऋण मुहैया कराया जाता है। समय पर ऋण अदा करने पर दूसरी बार में लाभार्थियों को और अधिक ऋण दिया जाता है। ताकि वह अपना काम बेहतर तरीके से कर सकें। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का क्रियान्वयन कोविड काल के दौरान पटरी दुकानदारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू किया गया था। महोबा जिले में अब तक 4,117 पटरी दुकानदारों को पीएम स्वनिधि योजना के तहत दस-दस हजार रुपये का ऋण दिया जा चुका है जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 में अब तक निर्धारित लक्ष्य 317 के सापेक्ष 487 लोगों को पीएम स्वनिधि के तहत ऋण दिया गया है। अब तक जितने भी लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिला है उन्हें केंद्र सरकार की आठ योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

इन योजनाओं से होंगे लाभान्वित
-श्रम योगी मानधन योजना
-वन नेशन, वन राशन
-प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
-प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना
-प्रधानमंत्री जनधन योजना
-प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना
-प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना
-भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजना
वर्जन
नगरीय विकास अभिकरण के सहायक परियोजना अधिकारी आरके वर्मा का कहना है कि पीएम स्वनिधि योजना से लाभ पाने वाले पात्रों को अब सरकार की आठ योजनाओं से जोड़ने का काम किया जा रहा है। इसको लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। ताकि पात्रों को अधिक से अधिक योजनाओं को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed