फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Ayush got success in JEE Advanced exam

Mahoba News: जेईई एडवांस्ड में आयुष की 6373वीं रैंक

Tue, 03 Jun 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 03 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Ayush got success in JEE Advanced exam
छात्र आयुष पटैरिया। संवाद - फोटो : छात्र आयुष पटैरिया। संवाद
महोबा/कुलपहाड़। कस्बा कुलपहाड़ के आरबीपीएस स्कूल के छात्र आयुष पटैरिया ने जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में सफलता हासिल की है। उसे 6,373वीं रैंक मिली है जबकि सामान्य ईडब्ल्यूएस में 708वी रैंक हासिल हुई है।
विज्ञापन

तहसील कुलपहाड़ के छितरवारा गांव निवासी सुनील पटैरिया का बेटा आयुष शुरू से ही पढ़ने में होशियार है। उसका सपना आईआईटी के माध्यम से इंजीनियर बन देश की सेवा करना है। इसको लेकर वह शुरू से ही अपनी तैयारी में जुटा रहा। पिछले दिनों आयोजित जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में उसने प्रतिभाग किया था। अब इसका परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसमें आयुष ने सफलता हासिल की है। उसे केमिस्ट्री में सर्वाधिक 65 अंक मिले हैं।
विज्ञापन

अखिल भारतीय स्तर पर बेहतर रैंक आने से अब वह देश के प्रतिष्ठित कॉलेज से आईआईटी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर सकेगा। आयुष ने अपनी इस सफलता का श्रेय परिजनों व गुरुजनों को दिया है। उसे बधाई देने वालों का तांता लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed