फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Ayurveda is the medical system of the people

Mahoba News: जन-जन की चिकित्सा पद्धति है आयुर्वेद

Wed, 24 Sep 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 24 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ayurveda is the medical system of the people
फोटो 23 एमएएचपी 10 परिचय-​आयुर्वेद ​शिविर में मरीजोंं को जरूरी सलाह देते चिकित्सक। स्रोत: सूचना
महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में आयुर्वेद जन-जन के लिए पृथ्वी के कल्याण के लिए थीम के तहत 10वां आयुर्वेद दिवस मनाया गया। नोडल अधिकारी डॉ. विकास कुमार ने कहा कि आयुर्वेद जन-जन की चिकित्सा पद्धति है। इसके प्रयोग से जीवन स्वस्थ और दीर्घायु होता है। उन्होंने स्वच्छ पानी पीने, ताजा भोजन और संतुलित आहार का सेवन करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आयुर्वेद को अपनाने से व्यक्ति शतायु हो सकता है। उन्होंने फास्ट फूड से दूरी बनाने पर जोर दिया। इस दौरान आयुष विभाग की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। इस दौरान मरीजों को उचित परामर्श देने के साथ मधुमेह, बीपी, हीमोग्लोबिन आदि की जांच की गई। साथ ही औषधीय पौधों के बारे में जानकारी देते हुए औषधियों का वितरण किया गया। इस दौरान सह नोडल अधिकारी डॉ. आदित्य मोहन अवस्थी, डॉ. अमिता सिंह, डाॅ. रागिनी खरे, डाॅ. निशा हमीद अंसारी, डाॅ. जनक सिंह मरीजों को परामर्श दिया। इस मौके पर समाजसेवी शरद तिवारी, वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. नीलेंद्र निगम, फार्मासिस्ट अनिल कुमार, योग प्रशिक्षक सचिन गुप्ता, भरत कुमार, योग सहायक गिरीश कुमारी, राजेश कुमार, जितेंद्र कुमार, विपिन कुमार, पुष्पेंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed