{"_id":"69ebcbc2903dff87db0e0b9b","slug":"anti-corruption-team-caught-a-law-officer-taking-a-bribe-of-rs-5000-mahoba-news-c-225-1-mah1012-124634-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार की रिश्वत लेते कानूनगो को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार की रिश्वत लेते कानूनगो को पकड़ा
Sat, 25 Apr 2026 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
फोटो 24 एमएएचपी 42 परिचय-रिश्वत लेते पकड़े गए कानूनगो ओमप्रकाश निगम। संवाद
महोबा/कबरई। नक्शा दुरुस्तीकरण और जमीन की पैमाइश के नाम पर किसान से घूस मांगने वाले कानूनगो को एंटी करप्शन बांदा की टीम ने शुक्रवार की शाम पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ लिया। टीम ने कबरई थाने में कानूनगो के खिलाफ भ्रष्टाचार की प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद टीम आरोपी को अपने साथ बांदा ले गई।
ब्लॉक कबरई के छानीकलां गांव निवासी किसान मानवेंद्र सिंह ने भूमि का नक्शा दुरुस्तीकरण व नापजोख कराने के लिए डीएम को शिकायती पत्र दिया था। जिसके बाद इसकी जांच क्षेत्र में तैनात कानूनगो ओमप्रकाश निगम को दी गई थी। मानवेंद्र सिंह ने बताया कि नक्शा दुरुस्तीरण और जमीन की पैमाइश के लिए जब वह कानूनगो से मिले तो उन्होंने 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। पांच हजार रुपये में बात तय हुई थी। बाद में उसने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम बांदा से की थी।
शुक्रवार को विजिलेंस के ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक राकेश बहादुर सिंह अपनी टीम के साथ महोबा पहुंचे। शिकायतकर्ता मानवेंद्र सिंह ने कानूनगो ओमप्रकाश निगम को बताया कि उसने पांच हजार रुपये का इंतजाम कर लिया है और वह हमीरपुर चुंगी स्थित एक ढाबे पर आ जाएं। कानूनगो जैसे ही ढाबे पर पहुंचे और मानवेंद्र सिंह से पांच हजार रुपये लिए, वहां पहले से मौजूद विजिलेंस टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम उन्हें सीधे कबरई थाने ले गई। जहां उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष कबरई सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो को रिश्वत लेते पकड़ने की कार्रवाई की है।