फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Animal appetite thirst intensified efforts to eradicate

पशुओं की भूख प्यास मिटाने की कवायद तेज

Sat, 06 Feb 2016 12:00 AM IST
Animal appetite thirst intensified efforts to eradicate
Animal appetite thirst intensified efforts to eradicate Updated Sat, 06 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Animal appetite thirst intensified efforts to eradicate
सूखे के चलते पशुओ को भूख और प्यास से बचाने के  लिए प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। जिले में आधा दर्जन से ज्यादा स्थानों पर शुक्रवार से भूसा वितरण का कार्य शुरू करा दिया है। इससे किसानों को भारी राहत मिली है। वहीं अन्ना जानवरों की भी भूख मिटने लगी है।
विज्ञापन


मंडी परिसर में शुक्रवार को लघु किसानों और सीमांत किसानों को नायब तहसीलदार लखनलाल राजपूत, लखपाल रामदास यादव, ग्राम प्रधान हीरालाल राजपूत, डा. एसके तिवारी ने भूसा वितरण किया। जिसमें बड़े जानवरों को पांच किलो और छोटे जानवर को ढाई किलो प्रति पशु के हिसाब से भूसा दिया गया।
विज्ञापन


 गांव में भूसा वितरण की खबर फैलते ही किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वितरण कार्यक्रम के पहले दिन ग्राम भरवारा में  करीब 600 किसानों को भूसा वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह रिवई, रैपुरा, पचपहरा सहित आधा दर्जन गांव में भूसे का वितरण किया गया।  मध्य प्रदेश से छह केंद्रों पर आया एक एक ट्रक भूसा चंद घंटों में खत्म हो गया है। इसी तरह अन्ना पशुओं की प्यास बुझाने के लिए प्रशासन ने जगह जगह चरही बना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed