फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Anarchists blocked the canal at many places, water is not reaching the tail

Mahoba News: अराजकतत्वों ने जगह-जगह रोकी नहर, नहीं पहुंच रहा टेल तक पानी

Mon, 27 Nov 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 27 Nov 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Anarchists blocked the canal at many places, water is not reaching the tail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। रबी फसल की तैयारी में जुटे किसानों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। नहरों में छोड़े गए पानी को जगह-जगह अराजकतत्व अवरोध कर रहे हैं। जिससे नहरों का पानी टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है। हालात यह हैं कि अधिकांश किसान खेत की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में उन्हें फसल का उत्पादन प्रभावित होने की आशंका दिख रही है। इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की गई, लेकिन जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
इस वर्ष रबी फसल के दौरान जिले में 2.37 लाख हेक्टेयर पर आच्छादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बावजूद इसके सिंचाई विभाग की ओर से देरी से नहरों में पानी छोड़ा गया। जिससे कृषि कार्य पहले से ही प्रभावित हे। अब नहरों में छोड़े गए पानी को जगह-जगह रोके जाने से किसानों के सामने सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। अराजकतत्व बोरी व पत्थर लगाकर पानी रोक रहे हैं। जिससे नहरों में छोड़ा गया पानी टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में अधिकांश किसान सिंचाई से वंचित हैं। जिससे उनका रबी फसल का काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष जनक सिंह परिहार का कहना है कि नहरों के माइनरों में अवरोध पैदा करने वाले सरकारी संपत्ति काे नुकसान पहुंचा रहे हैं। पिछले कुछ दिन से किसान उनके पास फोन कर नहर में बोरी लगा कर पानी रोके जाने की शिकायत कर रहे हैं। कबरई बांध की मुख्य नहर में कैमाहा, नहदौरा के पास कुछ लोग बोरी लगाकर पानी रोके हैं। इसी तरह अर्जुन बांध से निकली नहर में कई स्थानों पर पानी रोककर किसान सिंचाई कर रहे हैं। जिससे पानी बर्बाद हो रहा है। आगे के गांव में पानी न पहुंचने से उनके खेतों का पलेवा नहीं हो पा रहा है। यूनियन के जिलाध्यक्ष ने सिंचाई विभाग के अवर अभियंता से नहरों का पानी रोकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कहा कि यदि किसानों की इस समस्या का समय रहते समाधान नहीं हुआ तो यूनियन के पदाधिकारी आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed