फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Amid tight security, came off polling parties

कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

Sat, 11 Apr 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा Updated Sat, 11 Apr 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Amid tight security, came off polling parties
 विधानसभा चरखारी में शनिवार को होने वाले उपचुनाव के लिए 379 मतदेय स्थलाें के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। मतदान केंद्राें पर समय से पोलिंग पार्टियाें को भेजने के लिए सुबह सात बजे से ही कर्मचारी पहुंच गए।
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में लगाए गए सभी कर्मचारी सुबह 6 बजे ही पॉलीटेक्निक परिसर पहुंच गए। जहां पर कर्मचारियों को ईवीएम, रजिस्टर व अन्य चुनाव सामग्री वितरित की गई। चुनाव ड्यूटी में लगाई गई कुछ कर्मचारी अपने छोटे बच्चों को लेकर ड्यूटी कटवाने को पालीटेक्निक पहुंची। जहां चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए महिलाओं में होड़ मची रही। महिला कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें चुनाव ड्यूटी से कोई ऐतराज नहीं है। बल्कि रात में ग्रामीण अंचलाें में रुकना रास नहीं आ रहा है। वहीं ड्यूटी में पर्याप्त बसें न मिल पाने से महिला कर्मचारियों को ट्रक में जाना पड़ा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीमें रहेंगी तैयार
उपचुनाव के दौरान ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियाें को किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत न हो इसके लिए  स्वास्थ्य विभाग की पांच टीमें बनाई गई हैं। जो विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मुहैया कराएंगी। इसके साथ ही एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है। जिससे जरूरत पड़ने कर्मचारियों को तुरंत सुविधा दी जा सके। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्राें पर भी अलग से दवाआें की व्यवस्था की गई है। जिससे मतदान के दिन किसी भी तरह की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पेड़ाें की छाया तलाशते रहे कर्मचारी
चुनाव ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारी तेज धूप के चलते पेड़ों की छाया तलाशते नजर आए। पालीटेक्निक परिसर में कर्मचारियों को बैठने के लिए लगाए गए टेंट तेज धूप से तप रहे थे। जिससे कर्मचारी पेड़ों की छाया में बैठकर सामग्री चेक करते नजर आए। वहीं कई कर्मचारियों ने ईवीमए को चलाकर ट्रायल किया॥
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed